जब-जब जरुरत पड़ेगी तब-तब भगत सिंह जैसे सपूत पैदा होते रहेंगे : चन्द्रभान

जौनपुर। संघर्ष मोर्चा द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के 85वें  शहादत दिवस पर शहीद स्मृति दिवस का आयोजन कोतवाली चैराहे पर किया गया। रंगारंग देशभक्ति के गीत एवं नाटक मंचन के बीच हुये इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर से आये हुये वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रभान यादव एवं विशिष्ट अतिथि उप-जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार पटेल एवं दीवानी बार के मंत्री जय प्रकाश सिंह जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर संघर्ष मोर्चा के प्रमुख सुभाष कुशवाहा ने किया।
    मुख्य अतिथि चन्द्र भान यादव ने भगत सिंह को देश का क्रान्तिकारी सपूत बताते हुये कहा कि देश में जब-जब जरुरत पड़ेगी तब-तब भगत सिंह जैसे सपूत पैदा होते रहेंगे। उन्होंने भगत सिंह के फांसी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का अविस्मरणीय घटना बतायी। उन्होंने देश मंे सामाजिक समरसता लाने के लिए भगत सिंह के विचारों को आज के महौल में प्रासंगिक बताया।विशिष्ट अतिथि के रुप में उप-जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार पटेल जी ने कहा कि भगत सिंह को जानने के लिए और पढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने भगत सिंह को युवाओं का आदर्श बताते हुये कहा कि भगत सिंह 23 वर्ष की उम्र में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, साम्राज्यवाद एवं शोषण पर जितने भी लेख लिखे वह भारत के स्वतंत्रता के इतिहास में क्रान्तिकारी अभिलेख हैं। अपने छात्र जीवन के उपर भगत सिंह के प्रभाव की चर्चा करते हुये दीवानी बार के मंत्री जय प्रकाश सिंह जी ने वर्तमान माहौल में भगत सिंह के विचारों को अपनाने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने भगत सिंह के विचारों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर फैलाने पर बल दिया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जौनपुर संघर्ष मोर्चा के प्रमुख सुभाष कुशवाहा ने भगत सिंह को देश के आजादी का हीरो बताया उन्होंने भगत सिंह के परिवार को भी नमन करते हुये देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद सुखदेव, राजगुरु एवं लाखों शहीदों एवं उनकी माताओं को नमन करते हुये श्र(ांजलि अर्पित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से देश को बचाने की अपील की।
    इस अवसर पर टी.डी. कालेज के पूर्व प्राचार्य अरुण सिंह ने प्रमुख वक्ता के रुप में भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। मशहूर गायक राजेन्द्र सिंह ने देश भक्ति का गीत गाकर माहौल को राष्ट्रीयता से सराबोर कर दिया। राष्ट्रीय ख्याति के गायक गोल्डी मौर्या ने बेहतरीन आवाज में जबरदस्त प्रस्तुति दी। सलमान डांस ग्रुप ने भगत सिंह जी के उपर नाटक मंचन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की डीन डा. एच.सी. पुरोहित, तिलकधारी महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू, शिव सेवा संस्थानम् के विमल सिंह, उ.प्र. मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री तनवीर अब्बास शास्त्री, आकिल जौनपुरी, कैप्टन टी.एन. सिंह  आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर देश की आजादी में शहीद होने वाले जनपद जौनपुर पहले शहीद डाकुर सल्तनत बहादुर सिंह के परिवार को सम्मानित भी किया गया जिनका नाम जौनपुर गजेटियर में वर्णित है। इसके अतिरिक्त ई0 प्रलय बहादुर को भी जौनपुर जनपद के शहीदों के संकलन एवं मुस्तफा हुसैन की शहादत के प्रतीक क्रान्तिकारी स्तम्भ का निर्माण कराने के लिए सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में प्रमुख रुप से डा0 सी.डी. सिंह, डा. आलमदार नजर, बीरेन्द्र प्रताप यादव शासकीय अधिवक्ता, डा. ए.के. मौर्य, डा. मुकेश शुक्ला, ई. विजय गुप्ता, श्रवण जायसवाल, अरुण यादव सभासद, परमानन्द मौर्य प्रधान, रामजी जायसवाल, डा. अरविन्द गुप्ता, महादेव पाल एडवोकेट, अमलेन्द्र गुप्ता, ध्रुव सेठ, बीरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, राजकुमार राजू एडवोकेट, आशीष सिंह, संतोष मौर्य, विवेक सिंह आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश सेठ, संदीप मौर्य, शीबू अंसारी, विशाल वर्मा, प्रीतम सोनी, सौरभ सोनी, उग्रसेन यादव, नीरज सेठ, नीरज जायसवाल, मदन लाल, राजेन्द्र सिंह ‘डाटा’, मनोज सेठ, दिनेश सेठ, सुधीर त्रिपाठी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जौनपुर संघर्षमोर्चा के महासचिव सतवंत सिंह एडवोकेट ने किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र जी ने किया।

Related

news 1528994481715054270

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item