कन्या भ्रूण हत्या शिक्षित समाज में एक अभिशाप : C.M.O
https://www.shirazehind.com/2016/03/cmo.html

जौनपुर। जिला चिकित्सालय में पी0सी0पी0एन0डी0टी0 पर
कार्यशाला का आयोजन 21.03.2016 किया गया। जिसकी अध्यक्षता डा0 ए0के0
पाण्डेय, रेडियोलाजिस्ट ने किया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि मुख्य
चिकित्सा अधिकारी डा0 दिनेश कुमार यादव द्वारा की गई। डा0 पाण्डेय द्वारा
पी0सी0पी0एन0डी0टी0 एक्ट के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि
कन्या भ्रूण हत्या शिक्षित समाज में एक अभिशाप के रूप में फैल रहा है। इसे
रोकने के लिए डाक्टर को आगे आना होगा और इस तरह की कार्यशाला से एक समाज
में जागरूकता फैलेगी।
कार्यक्रम
में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय,
जौनपुर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, जौनपुर, डा0 कमर अब्बास,
अध्यक्ष रोटरी क्लब, जौनपुर, डा0 फैज अहमद, राजेन्द्र प्रसाद यादव
एडवोकेट, डा0 ए0के0 शर्मा, नोडल पी0सी0पी0एन0डी0टी0, जौनपुर, देवेन्द्र
कुमार सिंह, एहसान अहमद समस्त अधीक्षक एवं जनपद के अल्ट्रासाउण्ड सेण्टर के
संचालक एवं चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित
रहे।
