जौनपुर में आज फिर हत्या, गोमती तट पर ईट पत्थर से कुच कुचकर युवक की हत्या, सनसनी

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले में गोमती नदी के पावन तट पर अज्ञात बदमाशो ने एक युवक को ईट पत्थर से कुच कुचकर मौत के घाट उतार दिया । आज दोपहर में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के मीरमस्त मोहल्ले के आरिफ के रूप में हुई है। घटना स्थल से दारू बीयर की बोतले और तास के पत्ते मिले है।
VO-1 जौनपुर जिले में बीते तीन दिनो से हत्याओ की घटनाओ में बाढ़ आ गयी है। 31 मार्च की रात चंदवक थाना क्षेत्र के गोबर गांव में वाराणसी जनपद के दो युवको की गोली मारकर हत्या हुई थी अभी इन दोनो की शिनाख्त भी नही हो पायी थी इसी बीच दो अप्रैल की भोर में  जमुआ गांव में एक महिला और एक पुरूष को धारदार हाथियार से मौत के घाट उतार दिया गया था पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के बेटे को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार जेल भेज दिया है। अभी इन चारो चिंताओ की आग ठण्डी भी नही हुई थी इसी बीच रविवार की दोपहर को नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले में झझरी मस्जिद के पास गोमती नदी के किनारे खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो मृतक की शिनाख्त मो आरिफ निवासी मीरमस्त थाना नगर कोतवाली के रूप में हुई। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि घटना स्थल से शराब की बोतले और तास के पत्ते मिलने से यह साबित हो गया कि यहां लोग अक्सर बैठकर शराब पीते थे और जुआ खेलते थे। एसपी ने आशंका जतायी की यह भी उसी टीम में शामिल रहा होगा किसी बात पर विवाद होने से उसके साथियों ने ईट से प्रहार करके मारडाला है।

Related

news 8101526303524499191

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item