महावीर का श्रृंगार महोत्सव सोमवार को

  जौनपुर। शाही पुल के उत्तरी छोर के पूर्वी दिशा में गोमती नदी के तट स्थित हनुमानघाट पर जनपद का सबसे प्राचीन श्री हनुमान जी का मंदिर है। शाहीपुल का जब निर्माण हुआ उसी समयावधि में विधि-विधान के साथ इस प्राचीन हनुमान जी के मंदिर का जीर्णोधार हुआ था। उसी समय प्राचीन मंदिरों में माता संतोषी, जगतजननी माता दुर्गा जी एवं प्रभु सत्य नारायण भगवान जी एवं राम दरबार का दुर्लभ व सबसे प्राचीन मंदिर है। श्री हनुमान जी के मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि एक बार गोस्वामी तुलसी दास जी जौनपुर आये थे। उन्हीं के द्वारा इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। एक समय था कि हर मंगलवार एवं शनिवार को जनपदवासी बजरंगबली का दर्शन करने सुबह से ही आ जाते थे तथा लाइन लगाकर दर्शन पाते थे।
    श्री हनुमान जी श्रृं्रगार महोत्सव समिति जनपदवासियों के सहयोग से हर वर्ष वार्षिक उत्सव के रुप में घाट पर स्थित मंदिरों का रंग-रोगन कर, फूल-मालाओं एवं बिजली निर्मित झालरों से सजावट कर विविध कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 4 अप्रैल 2016 दिन सोमवार को श्री हनुमान जी श्रृंगार महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के रुप में सायं 4 से सायं 7 बजे तक सुन्दर काण्ड का पाठ एवं 7 से 7.30 बजे तक आदि गंगा गोमती जी की आरती तथा रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजबहादुर यादव ;जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में  नदीम जावेद ;सदर विधायक, जौनपुर, श्रीमती किरन श्रीवास्तव ;वरिष्ठ समाजसेविका, गौतम सोनी ;समाजसेवी होंगे।
    जनपदवासियों से अपील है कि कार्यक्रम में परिवार सहित सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बनें।


Related

news 3275214878496304051

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item