भदोही : निर्माण में खामियां मिली तो कार्यदायी संस्थाओं पर गिरेगी गाज

भदोही।  ज़िले में जिला प्रशासन कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्य को लेकर चौकस है ।  वित्तीय वर्ष 2015-16 में कराये गये विकास कार्यो का सत्यापन कराया जायेगा। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने साफ कहा है की कार्यदायी संस्थाएं अपने-अपने निर्माणाधिन कार्यो को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराये। कार्य जो भी कराये जाये वे मानक के अनरूप हो अन्यथा जॉच में दोषी पाये जाने वाले कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को किसी भी कीमत पर वक्शा नही जायेगा।डीएम ने  तहसील दिवसों और जनता दर्शन के पेडिंग मामलो को तत्काल निस्तारित करने का भी आदेश दिया है ।
  जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने कलेक्टेªट के सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा के दरम्यान सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को यह नसीहत दी है। उन्होने कहा कि अधिकारीगण अपने-अपने कार्य शैली  में बदलाव लाते हुए शासन की मंशा के अनुरूप विकास और निर्माण कार्यो को क्रियान्वयन कराने में रूचि ले । उन्होंने यह भी कहा की  कार्यो के क्रिन्यान्वयन में अपने अधिनस्तो के भरोसे न छोड़े। नवीन वित्तीय वर्ष में अधिकारीगण अपने-अपने विभागों की कार्यो की योजना बनाकर क्रियान्वयन कराने में अहम भूमिका निभाये। जिलाधिकारी ने जनपद के ऐसे कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी है कि जिनके यहॉ निर्माण कार्य चल रहे है वे प्रत्येक दशा में समय सीमा के भीतर पूर्ण कराये, यह भी कहे कि जो कार्य कराये जाये वे मानक के अनरूप गुणवत्तायुक्त पारदर्शिता युक्त हो। यह भी कहे कि इस कार्य में कही से भी किसी भी स्तर पर लापरवाही और शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की कार्य शैली को गम्भीरता से लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने अभिशासी अभिन्यता विद्युत को निर्देश दिया है, कि शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये, उन्होने अभिशासी अभियंता राज्य सेतु निगम को निर्देश दिया है कि भदोही में निर्माणाधिन ओवर ब्रिज का निर्माण समय सीमा के भीतर पूर्ण कराये। जिलाधिकारी ने बैठक मे उपस्थित समस्त अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि अपने-अपने विभागों के तहसील दिवस और जनता दर्शन के जो भी प्रकरण पेंडिग हो उसे अतिशीर्घ निस्तारण कराये। इस दौरान  मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्रा, सीएमओ डा.डीके सोनकर, डीडीओ, पीडी डीसी मनरेगा, बीएसए सत्य प्रकाश त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि, पीडब्ल्यूडी,  विद्युत, नहर, राज्य सेतु, डीपीआरओ मौजूद  रहे।

Related

news 8567390790833186352

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item