कौशाम्बी का वांछित अपराधी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_85.html
जलालपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहगाजर गांव से कौशाम्बी जिले के वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते है कि अनिल सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र हरसू सिंह निवासी लोहगाजर कौशाम्बी जिले मे एन डी पी सी एक्ट के तहत विगत कई महीनो से फरार चल रहा था अधिसूचना अधिकारी जेपी सिंह के नेतृत्व मे आयी पुलिस तथा स्थानीय थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया। और अपने साथ लेकर चली गयी।
