मैरेज हाल के बाहर असामाजिक तत्वों ने काटा बवाल

    जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव पर स्थित एक मैरेज हाल में आयी बारात में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर बवाल मचाया गया जिससे वहां काफी देर तक भगदड़ मची रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 11 बजे उक्त मैरेज हाल में एक बारात आयी जिसमें शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने मैरेज हाल के बगल में स्थित एक घर के सामने खड़े होकर शराब पीने लगे। इसका विरोध उस घर में रह रहे लोगों ने किया तो शराब पी रहे युवकों ने गाली देना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गये जहां मामला बढ़ता देख शराब पीने वाले लोग मौके से खिसक लिये लेकिन कुछ समय बाद दर्जनों की संख्या में अन्य लोग पहुंचे और घर पर हमला बोल दिये। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया जिस पर पहुंची पुलिस केवल डण्डा पीटकर वापस लौट गयी। लोगों के अनुसार इसको लेकर मौके पर काफी देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Related

news 5307745752282237312

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item