ट्रक की चपेट से सफाईकर्मी की हुई दर्दनाक मौत, चालक फरार

  जौनपुर। मडि़याहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के जौनपुर मार्ग पर स्थित सोइथा पुलिया के पास साइकिल सवार अधेड़ की ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार  स्थानीय कस्बे के सदरगंज पानी टंकी के पास के निवासी मंजू डोम 50 वर्ष रोज की भांति सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे साइकिल से जौनपुर जा रहा था। वह कलेक्ट्रेट में सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह ज्यों ही पुलिया के पास पहुंचे कि तभी सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी रामकेश यादव पहुंचे जिन्होंने पुलिस की मदद से मृतक के शव कोतवाली भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की शव इतनी क्षत-विक्षत हो गयी थी कि लगभग 3 घण्टे बाद शव की शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिये भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया जिसके बाद ट्रक को थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

Related

news 4016206171296923839

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item