नखादे निकले सफाई प्रेरक, डीएम दिया कार्यवाही करने का आदेश

 जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी विकास खण्डों में तैनात एक-एक सफाई प्रेरकों के कार्यो की समीक्षा किया। बैठक में अनुपस्थित मछलीशहर, सुजानगंज, बदलापुर के सफाई प्रेरकों को नामित एजेन्सी लखनऊ से तत्काल हटाकर दुसरे प्रेरकों को तैनात करने का निर्देश दिया। इसीप्रकार अन्य विकास खण्डों में तैनात सफाई प्रेरकों के कार्यो की समीक्षा किया तथा 3 को छोडकर अन्य द्वारा कोई सन्तोषजनक कार्य न बताने पर डीपीआरओ चूरनराम जायसवाल को उनके विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिले में ओडीएफ अभियान में अबतक चयनित 11 ग्रामों में नोडल अधिकारी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसीप्रकार 207 लोहिया गांवों में भी ओडीएफ चलाने का निर्देश दिया।


Related

news 8089197783926145078

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item