बुद्धवार को राजा सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद करेंगे रवाना
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_231.html
जौनपुर। बुद्धवार को ग़ाज़ीपुर से चलकर दिल्ली वाया जौनपुर को
जानेवाली राजा सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन को भाजपा सांसद डॉ कृष्ण प्रताप
सिंह सायं 7.25 पर जौनपुर जंक्शन पर हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना
करेंगे। सांसद के मीडिया प्रभारी प्रशान्त सिंह "रिंकू" ने जानकारी देते
हुए बताया कि पूर्व में इस ट्रेन के चलने के लिए ग़ाज़ीपुर से वाराणसी -
इलाहाबाद -कानपुर होते हुए दिल्ली के रुट का निर्धारण किया गया था परन्तु
जौनपुर जनपदवासियों की सुविधा हेतु भाजपा सांसद डॉ कृष्ण प्रताप सिंह ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से वार्ता कर उक्त ट्रेन का रुट बदलकर
औड़िहार जौनपुर होते हुए दिल्ली करने की मांग की थी। सांसद की मांग पर रेल
राज्य मंत्री ने अपनी मुहर लगा दी।
उन्होंने बताया कि राजा सुहेलदेव राजभर एक्सप्रेस ट्रेन अप 22419 सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार व रविवार को एवं राजा सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन डाउन 22420 प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरूवार व शनिवार को क्रमशः सायं 7 बजकर 25 मिनट एवं 7 बजकर 40 मिनट पर पहुचेगी व 5 मिनट के ठहराव के पश्चात पुनः गंतव्य के लिए रवाना हो जायेगी।