एएनएम के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_600.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में
कलेक्टेªट सभागार में कल देर शाम चौथे दिन मिशन इंद्र धनुष की बैठक सम्पन्न
हुई। जनपद के 20 नोडल अधिकारियों द्वारा एक-एक विकास खण्ड का भम्रण किया
गया। जिलाधिकारी ने एक-एक करके सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने ब्लाकों
में पर्यवेक्षण का विवरण दिया। जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि
डियूलिस्ट के अनुसार शतप्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जाय। विकास खण्ड
मुफ्तीगंज में एएनएम विमला देवी होरीलाल के भट्ठे के स्थान पर होरीलाल के
घर पर सत्र आयोजित कर रही थी। जिसके कारण 13 बच्चों में मात्र 6 बच्चों का
ही टीका लगा। जिलाधिकारी ने सीएमओ डा. पीके मिश्र को एएनएम के खिलाफ
कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा किया गया समीक्षा में
प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा पी0के मिश्रा ने बताया कि 11 अप्रैल को
मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम की जिसमें गर्भवर्ती महिला का लक्ष्य 4740 के
सापेक्ष 5395 की उपलब्धि रही जो 114 प्रतिशत है। इसीप्रकार बच्चे 15262 के
सापेक्ष 16577 की उपलब्धि रही जो 109 प्रतिशत है। जिस पर जिलाधिकारी ने
सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन के कार्य की सूचना सायं 7
बजे अनुश्रवण कक्ष मे अवश्य दी जाय। कोई भी ए.एन.एम. किसी भी दशा मे
अनुपस्थित न हो। बच्चों को सात प्रकार के टीके लगाये जाने है 2 बजे तक
निर्धारित स्थल पर तथा उसके बाद टीम घर-घर जाकर बच्चों को एक़त्रित कर
केन्द्र पर लाकर टीकाकरण करायेगें। जिलाधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने
लोगो से अपील किया है कि इस अभियान में अपने निर्धारित केन्द्रो पर बच्चों
को लाकर टीकाकरण करवाने मे सहयोग करे। इस अवसर पर सभी नोडल अधिकारी उपस्थित
रहे।
