मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_36.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक टीडी इण्टर कालेज परिसर में स्थित मारूतिनन्दन मंदिर पर हुई। इस मौके पर बताया गया कि 8 अप्रैल को जिलाधिकारी के समक्ष सांकेतिक धरना देने के साथ ही आगामी 20 अप्रैल को विधानसभा का घेराव किया जायेगा। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रेम प्रकाश सिंह, अजय प्रताप, राजकमल सिंह, आशीष सिंह, भगवन्त सिंह, राकेश कुमार, महेन्द्र प्रताप यादव, चन्द्र प्रकाश सिंह, कुमैल हैदर, दिनेश सिंह, अभय यादव, अजय सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

