निषादराज जयंती को लेकर स्वजातीय ने की बैठक
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_25.html
जौनपुर। निषाद समाज की बैठक रविवार को मियांपुर मोहल्ले में पारसनाथ निषाद के आवास पर छात्र नेता अभिषेक आर्य की अध्यक्षता में हुई जहां 5 अप्रैल को निषादराज जयंती पर तैयारी सम्बन्धित विचार-विमर्श की गयी। सद्भावना पुल के पास स्थित केरारवीर मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा अम्बेडकर तिराहे पर पहुंचकर समाप्त होगी। इस दौरान आकाशवाणी कलाकार नन्द लाल पेण्टर, सविता अंशुमान, विनय गुप्ता, अभिषेक मयंक सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। समारोह के मुख्य अतिथि राजकुमार बिन्द एवं विशिष्ट अतिथि शोभनाथ आर्य संरक्षक श्री दुर्गा पूजा महासमिति व युवा समाजसेवी धर्मेन्द्र निषाद हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमा देवी निषाद करेंगी। बैठक का संचालन अविनाश निषाद ने किया। इस अवसर पर पारसनाथ निषाद, राजनाथ निषाद, गोरखनाथ निषाद, विकास निषाद, राहुल निषाद, गौतम निषाद, प्रमोद निषाद, मुन्ना निषाद, अजीत निषाद, संतोष निषाद, महेन्द्र निषाद, रवीन्द्र निषाद, राममूरत निषाद, टिम्मी निषाद, मग्गू निषाद, ओम प्रकाश, सुनील निषाद, सुजीत कुमार उपस्थित रहे।

