जमुआ दोहरे हत्याकाण्ड में दो आरोपी गिरफ्तार

  जौनपुर। जनपद के चन्दवक थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में गत दिवस इन्द्रावती देवी नामक महिला सहित पड़ोसी बलवन्ता यादव की फावड़े से काटकर हत्या किये जाने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार मृतका के बेटे सुरेन्द्र की तहरीर पर धारा 302 भादंवि के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पकड़े गये लोगों में मृतका का पुत्र जितेन्द्र उर्फ बाढू पुत्र फिरस्ती राम व प्रमीला पत्नी जितेन्द्र उर्फ बाढू निवासीगण जमुआ थाना चन्दवक हैं। इसके साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया।

Related

news 3982222738153006248

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item