सकल व्याधियों की जड़ है मोहः दिनेश मिश्र
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_43.html

जौनपुर। मोह सकल व्याधियों की जड़ है। अहंकार एक ऐसा रोग है जो लाइलाज है। रावण को अहंकार हुआ तो स्वयं के साथ अपने कुल का नाश करवा डाला। उक्त विचार नगर पालिका परिषद के टाडन हाल के मैदान चल रहे छः दिवसीय रामकथा के 5वें दिन मानस दिनकर दिनेश मिश्र ने व्यक्त किया। मानस प्रचारिणी सभा के बैनर तले आयोजित रामकथा में उमड़ी भक्तों की भीड़ के बीच रितेश राय ने केवट प्रसंग सुनाया तो ज्ञान चन्द्र द्विवेदी ने भगवान के अवतरण की कथा सुनाया। कार्यक्रम का संचालन पं. राजाराम त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रो. आरएन त्रिपाठी, शिवानन्द मिश्र, आशुतोष जायसवाल, अशोक सिंह, इं. विजय जायसवाल, ओपी गुप्ता, राजेश जायसवाल, केके जायसवाल, ओम जी सहाय, सत्य प्रकाश, राधेरमण, अनिल जायसवाल, राम आसरे साहू, महंथ राम रतन दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।