लूटने वाली महिलाएं पकड़ी गयीं
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_72.html
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रासमण्डल में क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को दो उन महिलाओं को पकड़ लिया जो लोगों को बेहोश करके लूटने का काम करती हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार इस तरह की दो महिलाएं मोहल्ले में एक व्यक्ति को बेहोश करने की फिराक में थीं कि तभी पकड़ ली गयीं। कड़ी पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लोगों को बेहोश कर लूटने का काम करती हैं। इसके बाद लोगों ने दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया।

