25 लाख की फिरौती के लिए मामा ने कर डाला भांजे का अपहरण
https://www.shirazehind.com/2016/04/25.html
पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी प्रतीक मिश्र ने बताया कि जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के धनतुलसी गांव निवासी अरविन्द सिंह मुंबई में परचून व्यापारी है। उनका बेटा आशुतोष सीतामढ़ी स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। शनिवार की शाम करीब चार बजे वह स्कूल बस से उतरने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान पहुंचे मामा लल्ला सिंह ने उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया और चलता बना। इसके बाद लल्ला ने अपने भांजे को साथी बदमाशों के हवाले कर दिया और फोन अपने जीजा से 25 लाख की फिरौती मांगी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। क्राइम ब्रांच प्रभारी वी के राय ने अपने सहयोगियों के साथ रात में घटनास्थल धनतुलसी पहुंच कर सर्विलांस के जरिए अपहर्ताओं की खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच परिजनों की आशंका के आधार पर अरविन्द के साले लल्ला सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।जब पुलिस का दबाव पड़ा तो लल्ला ने सारा राज उगल दिया।उसने पुलिस को बताया कि रुपयों की खातिर उसने अपने भांजे का अपहरण साथी बदमाशों के साथ मिल कर किया था।पुलिस के सामने उसने यह भी कबूला कि यहाँ तक l फिरौती के 25 लाख मिलने के बाढ़ । भांजे आशुतोष को मेजा पहाड़ी पर हमेशा के लिए दफन कर देता। क्राइम ब्रांच की टीम ने अपहर्ताओं के पास से तमंचा, चाकू समेत अन्य कई असलहे भी बरामद किए हैं।घटना में आरोपी मामा लल्ला सिंह निवासी ढोकरी हंडीया इलाहबाद के अलावा पंकज सिंह धोकरी के अलावा इसी थाने के रजनीश सिंह और एक और आरोपी निवासी विगहिया को जेल भेज दिया है । पुलिस ने अपहरण की इस साजिश के खुलासे के लिए जो जल्दबाजी दिखायी बह प्रशंसनीय है।

