पत्रकारों का होली मिलन समरोह सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_93.html
जौनपुर। उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोह हर्ष उल्लास से पत्रकार
भवन में मनाया गया। सर्वप्रथम यूनियन के अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र
ने माँ सरस्वती जी को माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का
शुभारंभ किया।होली मिलन समारोह की अध्यक्षता कैलाश नाथ वरिष्ठ पत्रकार
तथा समारोह के मुख्य अतिथि टी एन उपाध्याय मुख्य सूचना अधिकारी भदोही रहें
।विशिष्ट अतिथि डा मनोज मिश्रा प्रवक्ता जनसंचार विभाग पूर्वान्चल विश्व
विद्यालय जौनपुर व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अरूण श्रीवास्तव रहे।न बाॅटो
त्रिशुल न बाटो तलवार को।रहने भी दो न बाटो हिन्दुस्तान को।कमबख्त जौनपुरी
का यह शेर सब पर असर कर गया।मनोज मिश्रा फगुआ गाकर सबका मन मोह गये।इस मौके
पर मुख्य अतिथि टी एन उपाध्याय जिला सूचना अधिकारी भदोही व अपर पुलिस
अधिक्षक ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव एवं डा मनोज मिश्रा प्रवक्ता वीर बहादुर
पुर्वान्चल वि वि को यूनियन के अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्रा ने अंग वस्त्रम
व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।इस मौके पर डा यशवंत गुप्ता,विनय
मिश्रा, मजहर आसिफ, जाफर अहसन जाफरी, सजय उपाध्याय,जय प्रकाश मिश्रा, शम्शी
अजीज,प्रमोद वाचस्पति, आलोक गुप्ता, , आदी ने अपने अपने विचार प्रकट किये
।इस मौके पर सहायक सूचना अधिकारी के के तिवारी,कंचन सिंह, मुन्नी लाल के
अलावा अब्बास अली, दिपक चिटकारीया,राकेश प्रजापती,नौशाद अली,विश्व प्रकाश
श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, अजीत सिंह, शैलेन्द्र यादव, पंकज वर्मा, मनीष
गुप्ता, तारीक सिद्दीकी, जुबेर अहमद, मंगला प्रसाद तिवारी,जाफर जाफरी,
मोहरर्म अली, लाल बहादुर यादव, शिवेस कुमार मिश्रा, हिरा लाल
विश्वकर्मा,दिलीप शुक्ला, रऊफ, संजय,आदी पत्रकार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का
संचालन महामंत्री संतोष सिन्थोलिया ने किया।

