सछास का अखिलेश अगेन हस्ताक्षर अभियान जारी

  जौनपुर। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में जनपद में चलाया जा रहा अखिलेश अगेन हस्ताक्षर अभियान सोमवार को भी जारी रहा। आज राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अभियान चला जिसका शुभारम्भ सदर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी मो. जावेद सिद्दीकी ने पहला हस्ताक्षर करके किया। इस मौके पर श्री सिद्दीकी व श्री सिंह ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस अभियान को सफल बनाने की अपील किया। इस अवसर पर दिलीप प्रजापति, लक्ष्मीकांत यादव, कौशल यादव, रवि यादव, प्रीतम, सत्यजीत, मो. जफर, मो. दानिश, वीरेन्द्र यादव, अजमत, शेखर, सत्य नारायण, अनिल यादव, विकास यादव, हरिकेश, नागेश्वर, अश्वनी, विपिन उपस्थित रहे।

Related

politics 8613518120711978366

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item