शिक्षा के नये सत्र का हुआ शुभारम्भ, बच्चों ने दिखा गजब का उत्साह

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथूपुर के बच्चों ने निकाली रैली
    जौनपुर। हिन्दू-मुस्लिम और ईसाई, मिलकर सब करें पढ़ाई। आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे। हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा। एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा। सब पढ़ें-सब बढ़ें सहित अन्य नारों से सोमवार को माहौल गूंज उठा। शासन की मंशानुरूप स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथूपुर के बच्चों ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर लोगों को अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल के अलावा कान्ती सिंह, शशिबाला, सुभद्रा, भारती, श्वेता पाल, समीक्षा सिंह, दशरथ, राम मिलन, रामचन्द्र, शालिनी, संगीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    इसी क्रम में आज से शिक्षा के नये सत्र का शुभारम्भ हो गया। देखा गया कि सभी स्कूल के बच्चे अपने नये कक्षा की पढ़ाई करने के लिये स्नानादि के बाद डेªस व नये किताब-कापी से लैस होकर विद्यालय की ओर चल दिये। वैसे तो 1 अप्रैल से शिक्षा के नये सत्र का शुभारम्भ होता है लेकिन बीच में छुट्टी पड़ने से आज सोमवार से नये सत्र का शुभारम्भ हुआ जिसके चलते सभी विद्यालयों के बच्चे आज सड़क पर दिखायी दिये। बच्चों का उत्साह भी गजब का दिख रहा था, क्योंकि अब वह नये किताब, कापी, बैग के साथ अपने विद्यालय के नये (अगले) कक्ष में नये लोगों के साथ बैठेंगे।

Related

news 5853743296539622870

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item