केहू बोलत ना बा.........
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_585.html
जफराबाद। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का उड़न खटोला जैसे ही डी0ए0वी0 स्कूल हौज परिसर में पहुॅचा वेसै ही वहां पर मौजूद सपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मंत्री एवं उनके उड़न खटोले को देखने के लिए हैलीपैड की ओर उमड़ पड़े जिसके कारण मंच पर विराजमान कार्यकर्ता जब शिवपाल सिंह यादव जिन्दाबाद का नारा लगाना शुरू किया तो कोई भी उनका साथ नहीं दिया और जिससे मजबूर होकर माइक पर ही वे बोल पड़े की केहू बोलत ना बा...हमलोग अकेले का करी। बावजूद इसके मंच पर मौजूद दो कार्यकर्ताओं श्याम बहादुर पाल एवं भृगुनाथ सिंह चैहान को ही मिलकर नारेबाजी का कोरम पूरा करना पड़ा।

