रोती रही प्रमिला, नहीं मिलने दिया मंत्री से

   जफराबाद। दबंगों के आतंक से परेशान एक दलित महिला हाथ में प्रार्थना पत्र लेकर रोती पहुंची। परन्तु मातहतों उसे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से नहीं मिलने दिया। जानकारी के अनुसार जलालपुर थानाक्षेत्र के नेवादा गांव के दलित बस्ती की महिला प्रमिला अपने पुत्र व पुत्रियों के साथ हाथ में प्रार्थना पत्र लेकर रोती हुई डी0ए0वी0 हौज कालेज के परिसर में पहुॅची जहाॅ पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का कार्यक्रम चल रहा है। वह मंत्री जी से मिलकर आपबीती बताना चाह रही थी। उसका आरोप था कि उसके पति धनई हरिजन जो गांव में ही जल निगम के टयूबेल पम्प कार्यरत है को पेयजल के विवाद में गांव के दबंग युवकों ने उन्हें व उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया है और जलालपुर पुलिस दबंगों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। पहले तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे शिवपाल सिंह यादव से दूर रखा। बाद में पत्रकारों ने जैसे ही प्रमिला को घेरे में ले जाकर मंत्री के पास भेजना चाहा तो वहां पर मौजूद एसडीएम सदर ने रोक लिया और दलित महिला प्रमिला की पीड़ा सुनने के बाद तुरन्त थानाध्यक्ष जलालपुर तथा सी0ओ0 केराकत को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

Related

news 7269909726711044565

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item