गमों की आंधियों में भी बुलंद सर रखिए , हवा किधर है जमाने की कुछ खबर रखिए
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_610.html
जलालपुर। -क्षेत्र के कुसियां नहर चौराहा के समीप मोजरा गांव में रात्रि में कवि
सम्मेलन का आयोजन किया गया था । जिसके संयोजक डॉक्टर राम समुझ भास्कर की
देखरेख में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश चौबे उर्फ ओम
धीरज ए डी एम प्रोटोकाल वाराणसी तथा अध्यक्षता होरीलाल अशांत ने किया ।
जिसमें जनपद से लेकर गैर जनपद के कवियों ने भाग लिया सर्वप्रथम कवित्री
विभा सिंह मिर्जापुरी ने सरस्वती वंदना वीणावादिनी जननी भवानी मां , द्वार
तेरे बेटी आई है ।गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।आकाशवाणी वाराणसी के
हास्य कवि लालजी झगड़ू ने अईसन दिन आयल ,चटकत हौवे तारू ।धन्य धन्य अखिलेश
भईया ,सस्ती कईलह दारू । श्रोताओं को हंसने पर मजबूर कर दिया डॉ राम समुझ
भास्कर ने - आदमी है सभी लेकिन , वही इंसान होता है । जिसके अच्छे कर्मों
का सदा सम्मान होता है ।गाकर वाहवाही लूटी वहीं वाराणसी से तशरीफ लायी
रंजना राय ने - तू जहां भी रहे तेरे दर पर रहूं ,बनकर मोर मुकुट तेरे सर पर
रहूं । चाह इतनी है केवल हमारी सुनो, बनके बंसी तुम्हारे अधर पर रहूं ।
वही निडर जौनपुरी में कहा- आखिर कैसे मरे परिंदे आज कबूतर खाने में , रखा
होगा कोई न कोई जहर मिलाकर दाने में । भांग की पत्ती खिला रहा है मुझको
तुलसीदल कहकर । अमृत कह कर ढाल रहा है जहर मेरे पैमाने में । फिर विभा सिंह
ने -जरा मेरी खता देखो तेरे महफिल आए हैं ।जमी को ख़ार समझा आसमा से दिल
लगाए हैं । न थी मालूम गुलशन के मोहब्बत में भी धोखे हैं । जिन्हें हम
बागवा समझे वही गुलशन जलाते हैं । होरीलाल अशांत जी - शान में नशा बहुत
होता है इसी नशे के वशीभूत प्राणी सब कुछ खोता है ।बाद में मिथिलेश गहमरी
जी ने वीररस में कहा - गमों की आंधियों में भी बुलंद सर रखिए , हवा किधर
है जमाने की कुछ खबर रखिए ।हमारी एकता फिर पड़ न जाए खतरे में सियासी
भेड़ियों पर हर घड़ी नजर रखिए। यह वीररस सुनने के बाद लोग खुशियों से झूम
उठे इसके बाद संयोजकों द्वारा शिरकत कर रहे सभी कवियों को पुष्पा हार के
साथ अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा आए हुए पत्रकार बंधुओं को
भी पुष्पहार तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया ।इसके अलावा हरिशंकर सिंह
विश्वास , राधेश्याम निर्मल , देवनाथ दर्द , फरियाद कलाम राही , क्षमा नाथ
मिश्र , धर्मराज मिश्र , आदि कवियों ने कवि सम्मेलन में भाग लिया ।
कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश गहमरी ने किया तथा कवि सम्मेलन में आए हुए
जनता के प्रति शीतला प्रसाद सिंह एडवोकेट तथा अताउल्लाह खान ने आभार
व्यक्त किया । इस अवसर पर असरफ अली ,राज प्यारे पटेल , मोहम्मद मुस्तफा ,
राम बहादुर सिंह , कामता मिश्र , नंदलाल यादव , ब्रह्मदेव मिश्र ,राम आसरे
सिंह ,रिंकू सिंह के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे ।

