ख़राब पड़े हैण्ड पम्प तत्काल ठीक कराया जाय

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के विकास खंड पर शनिवार के दिन एक बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सभी ग्राम प्रधान सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारी उपस्थित थे या बैठक 10:30 बजे निर्धारित थी परंतु खंड विकास अधिकारी के लापरवाही के चलते 12:00 बजे प्रारंभ हुई इस पर ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह ने लापरवाही की पुनरावृत्ति ना हो इसकी हिदायत देते हुए बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान निष्ठा पूर्वक कार्य करें तथा अपने निधि का सही ढंग से प्रयोग करें यदि ब्लॉक का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी आपसे रिश्वत की मांग करता है अथवा उत्पीड़न करता है तो इसकी लिखित शिकायत मुझे दें गर्मी में पानी की भीषण समस्या को देखते हुए खराब खराब पड़े हैंडपंपों को तुरंत ठीक कराए जाने का निर्देश दिया तथा एडीओ पंचायत उदय नारायण सिंह ब्लॉक के सभी गांव में खराब पड़े हैंडपंप की सूची 1 सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया खंड विकास अधिकारी को कार्य में प्रगति तथा तेजी लाने हेतु कर्मचारियों को पटन सूची को परिवर्तित करने का निर्देश दिया स्वच्छता मिशन के अंतर्गत गांव गांव में जाकर जिनके पास सुलभ शौचालय नहीं है उनकी सूची तैयार करने तथा जिनके पास शौचालय है और वह शौचालय में शौचालय के लिए बाहर जाते हैं उन्हें जाग-जाग जागृत करने के संबंध में एक जागरुकता रैली अभियान चलाकर उन्हें सुलभ शौचालय के इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें इस अवसर पर पूर्व   डिप्टी चेयरमैन श्रीधर सिंह के अलावा ब्लॉक के सभी कर्मचारी तथा सभी प्रोग्राम प्रधान उपस्थित रहे

Related

news 5113464322387549493

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item