महाराज निषादराज का अनुसरण करने की अपील

 जौनपुर। समाज के उत्थान में निषादराज का महत्वपूर्ण योगदान है जो निषाद समाज के साथ अन्य वर्गों के लोगों को अनुसरण करना चाहिये। महाराज निषादराज के पदचिन्हों पर चलकर लोग उनका अनुसरण करें। उक्त बातें मछलीशहर के सांसद राम चरित्र निषाद ने समाधगंज में तुलसी राम केवट द्वारा निषादराज जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इसके पहले उपस्थित लोगों ने निषादराज के कृत्यों पर प्रकाश डाला जिसके बाद गायक सुनील निषाद ने लोगों को निषाद समाज व महाराज निषादराज की विशेषताओं को समझाया। इस अवसर पर देवव्रत निषाद, रिंकू केवट, लालजी केवट, सुरेश केवट, लाल प्रताप केवट, राम अचल केवट, पंकज, सूरज, समाजसेवी कन्हैया लाल, अरविन्द केवट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश पाण्डेय व संचालन संतोष यादव ने किया।

Related

news 8518574859022798331

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item