प्रमासपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने की चर्चा
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_669.html
जौनपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की बैठक जिला सचिव सुशील चन्द्र निषाद की अध्यक्षता में चवरी बाजार में हुई जहां युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामधनी बिन्द ने कहा कि 14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडर जैसे महापुरूष की जयंती है जिसमें सभी की सहभागिता अनिवार्य है। बैठक में रामधनी बिन्द, शिवधनी सरोज, प्रकाश गौतम, सुशील चन्द्र निषाद, विजय बहादुर निषाद, बाबू लाल बिन्द, गणेश बिन्द, जितेन्द्र चैधरी, हरी लाल यादव, राम प्रसाद निषाद, राजेश बिन्द सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

