यूनियन बैंक का सर्वर फेल रहने से उपभोक्ता हुए परेशान

गौराबादशाहपुर (जौनपुर), कस्बे में स्थित यूनियन बैंक का सर्वर सोमवार को दिनभर फेल रहने से लगन के सीजन में उपभोक्ता पैसे न मिलनें से हलकान हो उठे।
  बताया जाता है की शुक्रवार को दोपहर बाद यूनियन बैंक का इंटरनेट फेल हो गया था। जिसपर बैंककर्मियो ने इंजीनियर को फोन किया था। परन्तु इंजीनियर शुक्रवार को नहीं आ पाया। शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहा। सोमवार को पुनः बैंक खुलने पर सर्वर फेल दिखाने लगा जिसपर बैंक मैनेजर विपुल कुमार ने पुनः इंजीनियर को फोन किया तथा खाताधारकों को आश्वाशन दिया की सर्वर सही होते ही लेन देन शुरू हो जायेगा परंतु दोपहर बाद तक इंजीनियर के न आने के कारण बैंक कर्मी तीन बजे बैंक बन्द कर घर चले गए।  
इस सन्दर्भ में बैंक मैनेजर विपुल कुमार ने फोन पर हुई बात में बताया की शुक्रवार को ही मेंन्टेनेस विभाग में सर्वर ख़राब होने की कंप्लेन कर दी गयी थी परंतु इंजीनियर के न आ पाने की वजह से उक्त परेशानी बैंक उपभोक्ताओं को उठानी पड़ी। मंगलवार को हरहाल में खराबी को दूर कर खाताधारकों को नगदी दी जायेगी।

Related

news 2171040037598780739

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item