शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार न होना चिन्तनीय विषय है : पारसनाथ
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_899.html
जौनपुर । प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यदव ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नही होता है बल्कि एक समय अवधि पर एक संस्थान को छोड़ देता है | एक शिक्षक का दायित्व जीवन पर्यन्त समाज को शिक्षित उसके विकास का मार्ग प्रसस्त करना है | क्योंकि शिक्षा ही विकास का सही मार्ग दिखाती है | श्री यादव आज मो० हसन पीजी कालेज के सभागार मे परिषदीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान एवं चेक वितरण समारोह मे उपस्थित अवकाश प्राप्त शिक्षको को सम्बोधित करते हुए यह उदगार व्यक्त किया | मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार शिक्षको का आदर व सम्मान करती है इसी लिये शिक्षक हितो का पूरा ध्यान रखती है | श्री यादव ने यह भी कहा कि सरकार शिक्षको के सभी सुविधाओ का ध्यान रखती है फिर भी आज तक शिक्षा की गुणवत्ता मे आशातीत सुधार न होना चिन्तनीय विषय है इस पर शिक्षक समाज को विचार करना चाहिए | मंत्री ने कहा कि शिक्षक खुद को एक विद्यालय की सीमा मे कैद कर न रखे बल्कि उसकी जिम्मेदारी है कि समाज को शिक्षित बनाये तभी सही मायने मे शिक्षक होने सार्थकता सही साबित हो सकेगी | प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि अवकाश प्राप्त शिक्षको का हमेशा हम लोगो का आर्शिवाद मिलता रहेगा। हम सभी को दीर्घआयु होने की कामना करते है। इस अवसर पर परिषदीय विद्याल़यो के 175 एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्याल़यो के 25 कुल 200अवकाश प्राप्त शिक्षको को उनके पीएफ का चेक प्रदान किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मो० हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा० अब्दुल कादिर ने शिक्षको की जिम्मेदारियों और समस्याओ पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी के प्रति अाभार जताया विषय पर चर्चा स्वागत बीएसए गजराज प्रसाद ने किया कार्यक्रम का संचालन अतुल प्रकाश यादव ने किया कार्यक्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारी गण क्रमशः चन्द्रशेखर यादव महेन्द्र मौर्य ममता सरकार राजेश बसन्त शुक्ला आदि सभी खण्ड शिक्षाअधिकारी गण उपस्थित रहे और अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया |
इस मौके पर लाल सहाब यादव, रविचंद्र ,शिव कुमार सरोज, वीरेन्द्र सिंह, डा0 श्याम शरण सिंह, रामदुलार यादव कुंवर यशवंत सिंह लक्ष्मीकांत सिंह शिवेन्द्र सिंह सुशील यादव ओमप्रकाश यादव लाल साहब यादव उमेश मिश्रा राय साहब यादव संजीव सिंह कमलेश संजय सिंह सुशील सिंह सतिराम निषाद समेत भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
