सपा की 10 दिवसीय साइकिल जनसंदेश यात्रा का हुआ समापन

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के सफलपूर्वक 4 साल बीतने के बाबत आयोजित 10 दिवसीय साइकिल संदेश यात्रा का मंगलवार को समापन हो गया। जनपद के सभी विस क्षेत्रों में क्षेत्रीय विधायकों के अलावा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बीते 1 मई से शुरू साइकिल जनसंदेश यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साइकिल चलाकर लोगों के बीच में जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही आशा भी जताया कि प्रदेश के विकास को देखते हुये जनता अगले विस चुनाव में भी सपा को चुनेगी। समापन अवसर पर मंगलवार को सदर विस क्षेत्र के सपा कार्यकर्ता नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान पर एकत्रित हुये। इस दौरान सदर विस के सपा प्रत्याशी मो. जावेद सिद्दीकी के नेतृत्व में निकली यात्रा का शुभारम्भ पूर्व एमएलसी लल्लन यादव व वरिष्ठ नेता यशवंता यादव ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। यहां से निकली यात्रा नगर भ्रमण करते हुये गौतम बुद्ध इण्टर कालेज चम्बलतारा में पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी। इस दौरान जहां गीत-संगीत के माध्यम से सरकार की उपलब्धि बतायी गयी, वहीं मंचासीन अतिथियों ने सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुये आगामी विस चुनाव में पुनः सपा सरकार बनाने की अपील किया। जिलाध्यक्ष राज नारायण बिन्द की अध्यक्षता में आयोजित सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य लल्लन यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. जितेन्द्र यादव, सदर विस के सपा प्रत्याशी मो. जावेद सिद्दीकी, मुकेश यादव, यशवंता यादव, पूनम मौर्या, चारों फ्रंटल के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, अतुल सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, धर्मेन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव अरूण यादव, श्याम बहादुर पाल, हसीन बबलू, हिसामुद्दीन, सुशील श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, नवनीत यादव अध्यक्ष छात्रसंघ टीडी कालेज, राजेश मौर्य अध्यक्ष छात्रसंघ राज कालेज, मजहर आसिफ, मो. जुबेर खान, पप्पू यादव, मो. माजिद, डा. फैसल, जुबेर प्रधान, मो. दानिश, मो. जफर, रंजीत सोनकर, अबूसाद, वीरेन्द्र यादव, गुलाब चन्द्र मौर्य, सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रेयाज आलम ने किया। 


Related

politics 8955029317218824912

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item