धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर

जफराबाद। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला नासही में स्थित 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रविवार को सायं धू-धू कर जल गया जिसके कारण उक्त ट्रांसफार्मर से जुड़े नासही, रसूलाबाद, सैयदहास, चकमहमूद बन्हवां क्षेत्र में तीन दिनों अंधेरा छाया हुआ है। विद्युत ट्रांसफार्मर जलने के कारण एक तरफ जहां क्षेत्रवासी इस भीषण गर्मी में परेशान हैं वहीं दूसरी ओर लोगों की आज की आवश्यकता बनी हुई मोबाइल फोन चार्जिंग के अभाव में बन्द हो गये हैं तथा विद्युत पर आधारित रोजी-रोजगार करने वाले दुकानदार परेशान है। जफराबाद में लाइनमैन का कार्य देख रहे पप्पू खां ने बताया कि क्षेत्रवासियों के परेशानियों को ध्यान में रखकर कार्यालय में दौड़-धूप कर जले हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है परन्तु क्षेत्रवासियों को विद्युत मंगलवार के बाद से ही मिलेगी।


Related

news 4337052699195004817

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item