11 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर कर्मियों ने दिया धरना

    जौनपुर। यूपी मेडिकल एण्ड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में विभागीय लिपिक सम्वर्ग के 11 सूत्रीय मांगों को पूर्ण किये जाने से सम्बन्धित पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आज धरना दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह व जिला मंत्री संजय यादव ‘राजू’ ने संयुक्त रूप से किया। धरना-प्रदर्शन आयोजित सभा के माध्यम से अपनी मांगों को दोहराते हुये कर्मचारियों ने शासन से पूर्ण करने की मांग किया। इसके बाद कलेक्टेªट पहुंचकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सक्षम अधिकारी को मांगों का पत्रक सौंप दिया गया। इस अवसर पर राम आशीष पाण्डेय, शिवमूर्ति, सुशीला कुमारी, सुधीर अस्थाना, मो. एहसान खान, अमजद रसीद खान, संजय श्रीवास्तव, राजशेखर तिवारी, संजय यादव, आनन्द श्रीवास्तव, एसपी सिंह, बांके लाल सोनकर, देवेन्द्र यादव, रामचन्दर सिंह, दिनेश यादव, रामचन्दर राम, वीके उपाध्याय, रामकेश यादव, अमित मिश्रा, भूपेन्द्र यादव, रमाशंकर दूबे, तहरीम फात्मा, राम लोलारख भारती, रूबीना खातून के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

news 6318604395488719875

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item