जन सहारा फाउण्डेशन ने किया श्रमदान, कुंओं के पानी को बनाया पीने के लायक

 जौनपुर। सामाजिक संस्था जन सहारा फाउण्डेशन के तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके क्रम में मछलीशहर नगर पंचायत के सारे कुंओं के पानी को पीने के लायक बनाने के लिये श्रमदान किया गया। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने कुंओं की सफाई करते हुये मरम्मत कार्य भी किया। यही कारण रहा कि काफी नीचे रहा जलस्तर लगभग 5 फीट तक ऊपर आ गया। यही नहीं, पानी पीने लायक भी किया गया। इसको लेकर जहां क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी, वहीं लोगों ने उस कुएं के पानी को उपयोग में भी लिया। इस अभियान की शुरूआत क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले से हुई जहां पत्रकार विपिन मौर्य व इसरार अहमद ने सहयोग किया। इस कार्य में गंगा-जमुनी की तहजीब दिखी, क्योंकि हिन्दू व मुस्लिम धर्म के लोगों ने मिलकर सहयोग किया। इस अवसर पर सुरेश नेता, सुरेश, हरि लाल मौर्य, मंगला प्रसाद मौर्य, नीरज मौर्य, ओम प्रकाश, नौशाद अंसारी, भैया टेलर, उस्मान अंसारी, लाल बहादुर, मो. युसूफ, वली मोहम्मद, अतीक अंसारी, मो. एखलाक के अलावा अन्य लोगों ने सहयोग किया।



Related

news 3463272899300897815

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item