सिंगरामऊ पुलिस ने पकड़ी गैर प्रान्त की अबैध शराब, दो गिरफ्तार

  जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक आरपी सिंह के दिशा निर्देशन में चल रहे धरपकड़ अभियान के तहत थानाध्यक्ष सिंगरामऊ विजय गुप्ता ने क्षेत्र के ही केवटली लालगंज स्कूल के पास एक बोलेरो पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया जो अवैध शराब लिये थे। थानाध्यक्ष के अनुसार पकड़ी गयी बोलेरो नम्बर यूपी 62 एएफ-3231 है जिस पर सवार तस्करों में संत लाल सरोज पुत्र स्व. मेरई सरोज निवासी केवटली थाना सिंगरामऊ व पिन्टू सिंह उर्फ वीर बहादुर सिंह पुत्र जोखन सिंह निवासी महमूदपुर बरेड़ी हैं। उस पर से 150 शीशी गैरप्रान्त देशी शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि धारा 272, 273 भादंवि व 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया।

Related

news 7564918936013804375

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item