विहिप का धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम 9 मई को

जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद जौनपुर इकाई की बैठक कैम्प कार्यालय पर हुई जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच जिला संगठन मंत्री मनोज जी ने बताया कि विहिप का धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम 9 मई दिन सोमवार की सायं 5 बजे से सुनिश्चित हुआ है। यह कार्यक्रम नगर के तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार मंे होगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अम्बरीश जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री लखनऊ क्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश जी प्रान्त संगठन मंत्री काशी प्रान्त हैं। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने विहिप के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ विहिप के प्रति आस्था रखने वाले लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है। बैठक की अध्यक्षता नरसिंह बहादुर सिंह एवं संचालन शिव कुमार झा ने किया। इस अवसर पर जय नारायण सिंह, प्रभाकर तिवारी, डा. घनश्याम चैहान, हीरा लाल पाण्डेय, चन्द्रभूषण दूबे, राकेश श्रीवास्तव, आचार्य रविन्द्र द्विवेदी, राघव दास जी, हरिराम बिन्द, छविनाथ मौर्य, अरविन्द मिश्रा, साधु तिवारी, महेश सेठ, अभिषेक ब्रह्म, रमेश मिश्रा, अवधेश तिवारी सहित सैकड़ों विहिप पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

news 1245332116550729988

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item