किसानों की खुशहाली से देश की समृद्ध : चौ सुनील सिंह

 भदोही ।  लोकदल के राष्ट्रिय अध्यक्ष चौ सुनील सिंह ने सोमवार को रायबरेली इलाहबाद व प्रतापगढ़ में आयोजित जान सभाओ में उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान भाई आप खेतो में खून पसीना बहा कर धरती का शीना चीरते हुए गर्मी ठंढी व बरसात को झेलते हुए हाड़ तोड़ मेहनत के बुते देश व प्रदेश की आम जनता को रोटी दाल व साग सब्जी उपलब्ध कराते है। लेकिन केंद्र व राज्य सरकारो ने आप की मेहनत का वाज़िब मूल्य तक नहीं देती है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद सोने का मूल्य 200 गुना बढ़ गया लेकिन गेहू व धान का मूल्य मात्र 12 से 15 रूपये प्रति किलो ही रह गया। मेरे किसान भाइयो यदि लोकदल की सरकार बनी तो गेहू व धान 4000 रूपये क्विंटल मेरी सरकार खुद आप के खेत खलिहानों पर पहुच कर नगद रूपये देने के बाद ही खरीदेगी। इतनाही नहीं यदि उत्तर प्रदेश के किसान भाई मेरी सरकार बनाते है तो पांच बीघे तक के किसानो का पांच लाख तक के क़र्ज़ शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर माफ़ कर दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि जब तक देश का मेहनतकश किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश समृद्ध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज़ादी के 68 वर्ष बीतने के बाद भी देश की आम जनता को केंद्र व राज्य की सरकारे अब तक बिजली पानी रोटी कपडा और माकन तक नहीं उपलब्ध करा सकी। देश व प्रदेश के कई राज्य व जिलो में निवास करने वाली जनता इस भीषण गर्मी के दिनों में एक एक बून्द पानी को तरश रही है। सूबे की सपा सरकार में आये दिन सड़को पर खून की होली खेली जा रही है बहन बेटियो का बहार निकलना मुहाल सा हो गया है।संतरी से लेकर मंत्री तक सभी लोग भ्रष्ट्राचार के नित नए किर्तिमान स्थापित कर रहे है। उन्होंने लोकदल उत्तर प्रदेश के सभी कार्य कर्ताओ का आह्वाहन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाध्यक्षो के नेतृत्व में जन समश्या समाधान कैम्प का आयोजन कर के किसानो गरीबो बुनकरों दलितों अल्प संख्यकों की समश्या का समाधान किया जायेगा।
>
> लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह कुशवाहा ने कहा की लोकदल सत्ता के विकेंद्री करण करने किसानो को उनके उपज का वाज़िब हक़ दिलाने विचौलियो को सबक सिखाने तथा प्रदेश की आम जनता को किसानो की सरकार बनाने के लिए प्रदेश के सभी 403 विधान सभाओ में अपने प्रत्याशी उतारेगी। लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता जयराम पाण्डेय ने कहा कि आम जनता की थाली में से दाल गायब हो गई है। महगाई से ऊब कर गांव गिराव के किसान मज़दूर गरीब आत्म हत्या करने पर उतारू है। केंद्र में भाजपा व राज्य में सपा सरकार आम जनता के उम्मिदो को चकनाचूर करते हुए विकास कराने का झूठा  सब्जबाग दिखा रही है। यूपी की पढ़े लिखे योग्य लोगो को चपरासी की भी नौकरी इन 5 सालो में किसी को नसीब नहीं हुई।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सूबे की आम जनता को वर्ष 2012 में सपा के लोग धोखे से विकास का सब्जबाग दिखा कर सत्ता हाशिल कर लिए थे। इस बार आम जनता इनको सबक सिखयेगी।लोकदल पुरे प्रदेश के सभी जिलो में आम जनता की समश्या को लेकर सड़को पर उतर कर संघर्ष कर रही है। जिसका परिणाम शुखद होगा। इन कार्यक्रमो में इलाहबाद रायबरेली व प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय जनता तथा लोकदल के कार्यकर्त्ता मौजूद ।

Related

news 3387950863328406525

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item