जौनपुर में कायम रहती गंगा जमुनी तहजीब

जौनपुर।  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आज सायं कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें इस वर्ष शव-ए-बारात का पर्व चन्द्र दर्शन के अनुसार 23 मई 2016 को मनाया जाना सम्भावित है। उक्त त्योहार शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से यह बैठक की गयी  पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने बताया कि हमारे लम्बे राजनीतिक जीवन में जौनपुर में कभी किसी प्रकार का दंगा फसाद नही हुआ है यह जिला गंगाजमुनी संस्कृति के सदैव एकता बनाये रखने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी द्वारा कराये जा रहे नगर के सौन्दर्रीकरण कार्य की प्रशंसा भी किया। उन्होंने दिन-रात निरन्तर विद्युत आपूर्ति की मॉग किया। पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह ने समिति के सदस्यो को आश्वासन दिया कि इस बार पहले से बेहतर पुलिस व्यवस्था की जायेंगी। सादे कपड़े में महिला एवं पुलिस तैनात किया जायेंगा। जिलाधिकारी ने सदस्यों के सुझाव पर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्या का निदान करने का निर्देश मौके पर ही दिया। उन्होंने कहा कि आप सब बड़े बुजुर्गाे के सहयोग से तथा प्रशासन की तर्त्पता से यह त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराया जायेंगा साथ ही अपराधियों एवं आराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेंगी। आप सब को किसी भी छोटी/बड़ी घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी को तत्काल अवगत कराये। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी पी सिंह एवं नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी को अभियान चलाकर काला बाजारी को रोकने का निर्देश दिया। ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला को हैण्ड पम्प एवं सोलर लाइट को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बाइक पर तीन सवारी चलने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने तथा बडे़ बुजुर्गो द्वारा अपील करने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव, नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, अधि0अभि0 विद्युत एस.सी. सोनोदिया, बी. बी. सिंह, जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, अधि0अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला, उपजिलाधिकारी  बदलापुर ममता मालवीय, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आर पी सिंह यादव, मछलीशहर हितेन्द्र कृष्ण, मड़ियाहॅू गुलाम अकबर तथा सम्बन्धित अधिकारी/शान्ति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। 

Related

news 2171920897340130733

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item