काबीना मंत्री के क्षेत्र की सड़कोें को लेकर प्रदर्शन

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जौनपुुर, मल्हनी, गभिरन मार्ग का चैड़ीकरण और मरम्मत कराये जाने को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। सभा को सम्बोधित करते हुुए जिला संयाोजक अनुराग मिश्र ने कहा कि जिला मुख्यालय सेे मल्हनी, बाजार, गभिरन, खुटहन रोड पूरी तरह से टूटकर गढढे में तब्दील हो गया है। आये दिन गढ्ढों में गिरकर लोग चाटिल होे रहे हैं। जिला के काबीना मंत्री पारस नाथ यादव का क्षेेत्र के होने के बावजूद यहां के लोग सड़क व बिजली जैसी मूल भू आवश्यकताओं के लिए तरस रहे हैं जनमानस में सपा सरकार की इस उपेक्षा से रोष व्याप्त है। उन्होने मांग किया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुुए उक्त मार्ग का चैेड़ीकरण कराने की कृपा करें। आम आदमी पार्टी ने इस क्षेेत्र में उक्त मार्ग के निर्माण हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया था लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस अवसर पर सोम वर्मा, अरूण कुमार, रमेश आदि मौजूद रहे।

Related

news 5105486501379016202

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item