अमर शहीद को अर्पित किया श्रद्धासुमन
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_918.html
जौनपुर। राजा इदारत जहां के 40 साथियो के साथ मुबारकपुर गांव में अंग्रजो द्वारा दी आम के पेड़ में फांसी की याद में कलेक्ट्रेट के क्रान्ति स्तंभ पर हिन्दुस्तान सोसलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं रानी लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओ ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओ ने कहा कि आज के ही दिन भारत माता के 367 सपूतों को बर्तानियां हुकूमत ने फांसी पर चढ़ा दिया। पंजाब के अजनाला काण्ड के 237 नवजवानों को 1835 में एवं जौनपुर के मल्हनी रोड पर राजा इजारत जहांु के 40 साथियों के साथ 1857 में फांसी पर झूलेे जो इतिहास के पन्नों में खो गये। ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि इस तरह अनगिनत लोगों ने मौत को गले हंसकर लगाया। किन्तु आजाद भारत की रहनुमाई करने वाले शहीदो का नाम लेना अपमान समझते हैं। उनके बलिदान को याद करना और उनके बताये रास्ते पर चलकर ही देश की अखण्डता का सपना साकार हो सकता है। इस अवसर पर अजय सिंह, कविता, कुमारी सरोज, अंकित , बाबा देशराज, रेखा देवी प्रियंका, सीमा , कलावती, रानी, रोहित गोस्वामी, शिवशंकर, कृपा शंकर आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

