लोहिया ग्राम में नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

  जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में एक साथ दर्जनों महिलाएं पहुंची। उन्होंने गुहार लगायी कि उनका ग्राम सराय युसूफ लोहिया गांव में शामिल है फिर भी उससे जुड़ी किसी भी तरह का लाभ उनको नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि आर्थिक, आवासीय, शौचालय या किसी भी पेंशन योजना की लाभ से वे वंचित हैं जबकि वे सभी योजनाओं में पात्र हैं। इसके बावजूद उनकी अनदेखी हो रही है। उनका कहना है कि वे लोग अपने ग्राम प्रधान से नाराज हैं। इस दौरान महिलाओं ने अपना प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी को देते हुये सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग किया जिस पर उन्होंने कहा कि जांचोपरांत सभी लोगों के साथ न्याय होगा।

Related

news 4225735606120274362

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item