तहसील दिवस में मौके पर ही 70 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण
https://www.shirazehind.com/2016/05/70.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह
द्वारा तहसील मछलीशहर सभागार में आयोजित तहसील दिवस में सम्मिलित हुए।
जिसमें 335 व्यक्तियों ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें मौके पर 70 प्रार्थना
पत्रों का निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में लम्बित शिकायत
प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में विलंभ करने के लिए जिला विद्यालय
निरीक्षक गिरधारी लाल कोनी का वेतन रोकने तथा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
गजराज यादव के खिलाफ शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष सिकरारा चार, सुजानगंज चार, सहायक अभि. जलनिगम पॉच शिकायतों का
निस्तारण आज ही करने का निर्देश दिया। सभी अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत
भेजी जा रही है उसका तीन दिन के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस
अवसर पर सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, पीडी तेज प्रताप मिश्र, मुख्य
चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार पोरवार, सीवीओ डा. विरेन्द्र सिंह,
एसडीएम विजय बहादुर सिंह, तहसीलदार रामजीत मौर्य, उप पुलिस क्षेत्राधिकारी
हितेन्द्र कृष्ण एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
