मंत्री ललई यादव के भाई के ड्राईबर को अज्ञात बदमाशो ने मारी गोली, हालत नाजुक

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव में बेखैफ बदमाशो ने उर्जा राज्यमंत्री ललई यादव के भाई संजय यादव के ड्राईबर को गोली मारकर फरार हो गये। इस वारदात की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी उधर सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गयी हालत नाजुक देखते हुए जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन यहां के  डाक्टरो ने भी सीधे वाराणसी रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उर्जा राज्यमंत्री ललई यादव के भाई व युवा सपा नेता संजय यादव एडवोकेट का ड्राईबर त्रिभुवन 30 वर्ष निवासी छबुआ थाना शाहगंज को आज एक मोटर साईकिल पर सवार तीन बदमाशो ने रसुलपुर गांव के पास ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भाग निकले। गोलियां की तड़तड़़़ाहट से पूरे इलाका थर्रा उठा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पहले शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गयी जहां पर डाक्टरो नाजुक हालत  देखते हुए जौनपुर भेजा । यहां के डाक्टरो ने भी सीधे वाराणसी रेफर कर दिया। हलांकि त्रिभुवन पिछले दस दिनों से छुट्टी पर था।


Related

news 702074782014575387

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item