शाहगंज के कोतवाल व बीबीगंज चौकी प्रभारी लाईन हाजिर

जौनपुर। राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव के भाई संजय यादव के ड्राईबर को गोली मारने के मामले में एसपी ने कठोर कदम उठाते हुए शाहगंज के कोतवाल मंजय सिंह और बीबीगंज के चौकी प्रभारी राजेन्द्र यादव को लाईन हाजिर कर दिया है। साथ ही बदमाशो को पकड़ने के तीन टीमे लगा दिया है।
मालूम हो कि शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव में बीती रात करीब साढ़े आठ बजे तीन बदमाशो ने जमीनी विवाद के चलते उर्जा एवं नियोजन राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के भाई व युवा सपा नेता संजय यादव के ड्राईबर त्रिभुवन को तीन बदमाशो ने गोली मारकर फरार हो गये। उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। सूचना मिलते ही कई थानो की फोर्स के साथ एसपी आरपी सिंह खुद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। जांच में एसपी को पता चला कि गोली मारने वाले तीने बदमाश सूबह से ही असलहा लेकर टहल रहे थे और त्रिभुवन को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित इसकी सूचना शाहगंज के प्रभारी कोतवाल मंजय सिंह और बीबी चौकी इंचार्ज को दिया था लेकिन दोनो ने मौके पर जाने की जहमत नही उठाया जिसका परिणाम रहा कि रात करीब साढ़े बजे बदमाशो ने त्रिभुवन को गोली मार दिया। एसपी ने कोतवाल मंजय सिंह और चौकी प्रभारी राजेन्द्र यादव को लाईन हाजिर कर दिया।
अब सवाल यह उठता है कि इससे पूर्व भी इसी कोतवाल के कार्यकाल में भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल के मुनीब से 24 लाख रूपये लूटा गया जिसका आज तक खुलासा नही हुआ इसके अलावा कई और घटनाएं हुई तब एसपी ने क्यो कोतवाल पर कार्यवाही नही किया।


Related

news 5703021359405625422

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item