भदोही में टोल बूथ कर्मचारियों का तांडव
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_37.html
भदोही । जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के राजमार्ग स्थित
गोपपुर तिराहे पर बीती रात छाया रहा टोल प्लाजा कर्मचारियों का तांडव।
क्षेत्रीय वाहन स्वामी भी रहे परेशान।वाहन चालको से हुई तीखी नोकझोंक।
इलाहाबाद से मिर्जापुर जाने वाले वाहनों को टोल प्लाजा होकर जाना पड़ा।
डंडे के बल पर करते हैं तांडव। मिर्जापुर तिराहा बीती रात रहा वन-वे। ज्ञात
हो इन दिनों लालानगर टोल प्लाजा के कर्मचारियों के द्वारा जहां लाला नगर
टोल प्लाजा पर डंडे के बल पर वसूली होती है वहीं क्षेत्रीय पुलिस का भी
समर्थन मिलने पर गोपीगंज से लेकर लाला नगर टोल प्लाजा के बीच तक भी वसूली
जारी रहती है बीती रात स्थानीय पुलिस के द्वारा मिर्ज़ापुर तिराहे से बड़े
वाहनों का आवागमन रोक दिया गया वहीं गोपपुर तिराहे के पास टोल प्लाजा के
लगभग एक दर्जन कर्मचारी खड़े होकर मिर्जापुर जाने वाली वाहनों को लाला नगर
टोल प्लाजा होकर जाने की जिद पर अड़े रहे कई वाहन चालको से टोल कर्मियों की
तीखी नोकझोंक भी हुई वहीं स्थानीय लोगों का भी विरोध रहा और तो और
क्षेत्रीय वाहनों को भी लाला नगर टोल प्लाजा होकर जाने की बात करते रहे
विरोध करने पर लाठी डंडा से धमकाया चमकाया भी जाता रहा साथ ही स्थानीय
लोगों के विरोध पर टोल कर्मियों द्वारा कहां गया की हमारे शेडूल में ऐसी ही
व्यवस्था है टोल प्लाजा कर्मियों के इस प्रकार के तांडव पर जिले के आला
अधिकारी भी पूरी तरह से मौन है टोल कर्मियों पर अंकुश लगाना निहायत ही
जरुरी है। बीती रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक टूल प्लाजा की लाल बोलेरो पर
सवार कर्मचारियों के द्वारा गोपीगंज से गोपपुर तिराहे तक पेट्रोलिंग करके
वाहन चालको को धमकाया जाता रहा।

