भदोही में अवैध शराब सेल करते पाँच गिरफ्तार

 
भदोही । पुलिस ने अवैध शराब का करोबार करने के आरोप में पाँच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने कई स्थानों से छापेमारी कर गलत तरीके बनी देशी शराब की तकरीब एक सौ शीशी से भी अधिक देशी शराब  बरामद किया है । पुलिस अधीक्षक पीके मिश्रा के निर्देश पर अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की गयी है ।
जिले की थाना ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्ष विनोद कुमार तिवारी ने  हमराहीयान के साथ बैरावन्सीपुर तिराहा से आरोपी राजेन्द्र प्रसाद निवासी चककौलापती को 20 शीशी नाजायज शराब  के साथ किया ।जबकि कोईरौना पुलिस ने भी एसआई में अजय कुमार मिश्रा की अगुवाई में महेन्द्र सिंह  निवासी मवैयाथान सिंह को 15 शीशी देशी शराब  के साथ गिरफ्तार किया । औराई पुलिस ने भी कंसापुर नहर पुलिया से बब्लू सोनकर निवासी कंसापुर महराजगंज  को 25 शीशी देशी जबकि उपनिरीक्षकों रमेश चन्द्र यादव ने चेतगंज बार्डर पुलिया खमरिया से सक्रिय गुण्डा अधिनियम में नामजद पंकज  निवासी नैपुरा खमरिया को  22 शीशी नाजायज देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।इसके अलवा  दुर्गागंज पुलिस ने उपनिरीक्ष राकोजकिशोर राय  की अगुवाई में सेमरा नहर पुलिया से आरोपी शोभई बनवासी निवासी मसुधी  को भी 21 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को आबकारी अधिनियम में जेल भेज दिया है । पुलिस का दावा है की सभी गिरफ्तार किए गए आरोपी देशी शराब का अवैध कारोबार कर रहे थे । जिसके जुर्म में सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

Related

news 6922128572828425334

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item