विकास निरन्तर चलाने वाली प्रतिक्रिया है : राजबहादुर
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_41.html
जलालपुर। क्षेत्र के हरीपुर गाँव में महाराजा निषादराज
जयन्ती के अवसर पर एक जनसभा का आयोजन निषाद राज सेवा समिति के अध्यक्ष
रमेशचंद्र शाहनी के तत्वाधान में आयोजन किया गया! जिसके मुख्य अतिथि जिला
पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव तथा विशिष्ट अतिथि सामाजवादी पाटी के जिला
उपाध्यक्ष इन्दूप्रकाश सिंह पमपम तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर राजपति
यादव ने किया सर्वप्रथम माहाराजा निषादराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर
आरती उतारकर झाँकी निकाली गयी मुख्य अतिथि ने जनता को सम्बोधित करते हुए
कहा कि आज निषाद समुदाय के लोग पूरे देश में 260 जातियो में बटा पड़ा है
उन्हें संगठित करने कि जरूरत है जिनकी माली हालत बड़ी खराब हैं ऐसे में जब
दबे कुचले समाज के लोग मजबूत होगे तभी हमारा देश व प्रदेश विकसित होगा
समाज में लोगों का अपना-अपना व्यवसाय होता है परंतु ज्यो ज्यो लोग शिक्षित
होते जा रहे हैं उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव आ जाता है विकास निरंतर चलने
वाली प्रक्रिया है इसलिए निषाद समुदाय के लोग अपने बच्चों को नावो की
पतवार थमाने की जगह उन्हें शिक्षित करने पर बल दे हमारी सरकार निषाद सामाज
के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएँ चला रही है इस अवसर पर विष्णु
निषाद राजबहादुर दयाराम सोभनाथ चन्द्रशेखर निषाद रमेश बाबा प्रेमा देवी
जितेन्द्र श्यामराज डाक्टर जे पी सिंह राम निहोर लालचंद बाबूराम मोनू
लुटावन निषाद के आलावा हजारो की संख्या मे लोगों उपस्थित थे कार्यक्रम का
संचालन विकास पाल ने किया

