बिजली विभाग ने उर्जामंत्री के क्षेत्र की जनता को दिया तगड़ा झटका, बेगैर कनेक्शन के भेज दिया तीन तीन हजार रूपये का बिजली का बिल

जौनपुर। बिजली विभाग ने उर्जा राज्यमंत्री के क्षेत्र की जनता को  बिजली का ऐसा झटका दिया है कि दर्जनो लोगो की नींद हराम हो गयी। विभाग ने वेगैर बिजली का कनेक्शन दिये तीन तीन हजार रूपये का बिल थमा दिया है। बिल मिलते ही गरीबो में हड़कंप मच गया है।
शाहगंज विधानसभा के रसूलपुर सबरहद गांव में विद्युती करण का कार्य चल रहा है। खम्भे गड़े जा चुके है तार खीचने का कार्य चल रहा है। आजादी के बाद पहली बार बिजली रानी का दर्शन करने के लिए इस गांव जनता काफी खुश थी। लेकिन उनकी खुशी को विभाग ने ऐसा झटका मारा की कई घरो के  लोगो खुशियां गायब हो गयी।दर असल इस गांव की कलावती देवी अनारा देवी पदमा देवी के घर बेगैर बिजली का लगे ही तीन तीन हजार रूपये बिल आ गया। यह बिल देखकर पूरे गांव के लोगो का  होश उड़ गया। तीनो ऐसी महिलाएं जो मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चो  का पेट पालती है ऊपर बिजली विभाग की इस कारस्तानी उन्हे और फजीहत में डाल दिया है। ये  लोग  अपना काम धाम छोड़कर विभाग की चक्कर काटने को मजबूर है।


Related

news 9098893651321396502

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item