भदोही : पत्रकारों ने निकाला कैंडिल मार्च , पूजा को दी श्रध्दांजलि

भदोही।  जिले में आज पत्रकारों ने कैंडिल मार्च निकालकर पत्रकार पूजा तिवारी को श्रध्दांजलि दी। मुख्य आयोजन भदोही नगर के रजपुरा चौराहा स्थित शहीद चौक पर कैडिंल मार्च निकालकर किया गया। हाल में मोमबत्ती लिए पत्रकारों ने मौन जुलूस भी निकाला। वापस शहीद चौक पर पहुंचकर संक्षिप्त सभा भी की। सभा में पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमजद अहमद ने पत्रकार पूजा तिवारी मौत प्रकरण पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें शामिल सभी हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। पत्रकार पूजा तिवारी एक निडर व साहसी महिला पत्रकार थी। पत्रकार पूजा तिवारी ने भू्रण हत्या को लेकर एक चिकित्सक का स्टींग आपरेशन किया था। तभी से बराबर पत्रकार पूजा तिवारी को प्रताड़ित किया जा रहा था। बार-बार पत्रकार पूजा तिवारी सुरक्षा को लेकर गुहार लगाती रही। लेकिन उनकी यह गुहार को जिला प्रशासन द्वारा अनसुना कर दिया गया। पत्रकार पूजा तिवारी वेब पोर्टल पर बेबाक लिखती थी। एक साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गयी। इसी तरह पूर्वांचल प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष कर्मराज किसलय ने पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होने कहा कि सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। आज पत्रकार अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कैंडिल व श्रध्दांजलि सभा में तमाम सामाजिक संगठन, राजनैतिक दल के लोगो सहित वरिष्ठ पत्रकार जैनुल बेग, पंकज उपाध्याय, सत्येन्द्र द्विवेदी, मिस्बाह खाँ, फिरोज खाँ, टिंकु सरदार, हरेन्द्र यादव ‘अकेला’, सलीम खाँ, नसीर कुरैशी सहित काफी पत्रकारगण के अलावा राजनैतिक दल से डॉ. भीमराव अम्बेडकर सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर, समाजवादी जनसमस्या मेला के राज्य कार्यकारिणी सदस्य विमलधर दूबे, मंडल अध्यक्ष अपून उपाध्याय, केयर एण्ड फेयर के अशोक मिश्रा, तनवीर अंसारी ।

Related

news 4406299592628502391

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item