सह राज्य प्रभारी बनाये जाने पर योग गुरू हरिमूर्ति का हुआ जोरदार स्वागत

   जौनपुर। पतंजलि योग परिवार के मुखिया योग गुरू बाबा रामदेव द्वारा जौनपुर के प्रभारी अचल हरिमूर्ति को पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश का सह राज्य प्रभारी बनाये जाने पर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस मनोनयन पर शिक्षक होने के नाते शिक्षा विभाग एवं जन-जन तक योग पहुंचाने पर योगियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके श्री हरिमूर्ति का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने श्री हरिमूर्ति को बधाई देते हुये बाबा रामदेव के प्रति आभार जताया। अचल जी का यह मनोनयन हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में स्वयं बाबा रामदेव जी ने किया है। जनपद आगमन पर कलेक्टेªट स्थित योगस्थल पर साधकों ने बैण्ड-बाजों से स्वागत करते हुये माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पत्रकार कपिलदेव मौर्य, अजय पाण्डेय, शशिभूषण यादव, प्रो. बीडी शर्मा, शम्भूनाथ योगी, सूबेदार मेजर जिले सिंह, डा. केबी यादव, महेन्द्र मौर्य, डा. धुवराज, लोकनाथ, चन्द्रशेखर, संजय श्रीवास्तव, मदन मोहन भट्ट, ममता भट्ट, अंजुम श्रीवास्तव, लाल बहादुर योगी, डा. चन्द्रसेन, राम अवधेश विश्वकर्मा, रामकृष्ण परमहंस, डा. हेमंत, राजेश कुमार, सिकन्दर, रामकुमार, संतोष, जगदीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में नखास में आयोजित एक सादे समारोह में श्री हरिमूर्ति का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान तेजस परिवार के मुखिया रामजी जायसवाल ने श्री हरिमूर्ति की इस योग यात्रा को हर पल नित एक नयी ऊंचाई प्रदान करने के लिये कामना किया। इस अवसर पर अजय पाण्डेय, संतोष सोनी, ओपी जायसवाल, कुमार कमलेश, संजय शुक्ला, शुभांशू जायसवाल, अंकित जायसवाल, मनीष कुमार, वैभव जायसवाल, देवेन्द्र यादव, अक्षय कुमार, प्रमोद जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य जगहों पर समारोह का आयोजन करके लोगों ने श्री हरिमूर्ति की इस नयी जिम्मेदारी पर बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Related

news 489593112496042664

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item