जफराबाद में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत ,काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सका मृतकों की शिनाख्त
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_620.html
जफराबाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के अन्र्तगत बुधवार को जफराबाद रेलवे जक्शंन के प्लेटफार्म नम्बर तीन पर तथा जफराबाद-वाराणसी रेल प्रखण्ड पर स्थित हौज रेलवे पुल के निकट अज्ञात व्यक्ति की लाश पाये जाने पर क्षेत्रवासियों में सनसनी फैल गयी। जफराबाद जक्शंन पर पाये गये मृत व्यक्ति के शव को जी0आर0पी0 पुलिस ने कब्जे में ले लिया परन्तु हौज रेलवे पुल के निकट पाये गये शव को जी0आर0पी0 का क्षेत्र न होने की बात कहते हुए जी0आर0पी0 पुलिस ने अपना पल्ला झाड़़ लिया जिससे मौके पर मौजूद जफराबाद पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सुबह गोडाखास के ग्रामीणजन शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे से जा रहे थे तभी उनकी नजर रेल पटरी के किनारे व बीच में दो भागों में कटे हुए एक व्यक्ति के लाश पर पड़ी। इसके बाद देखते ही देखते रेल पटरी पर लाश पाये जाने की खबर जंगल की आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी और मौके पर क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। मौके पर जुटी भीड़ द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद ग्रामसभा गोंडाखास के ग्राम प्रधान नन्दलाल प्रजापति ने रेल पटरी पर दो भागों में कटी हुई लाश पाये जाने की सूचना जफराबाद थानाध्यक्ष को दी। उधर जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुॅचे रेल कर्मियों एवं आर0पी0एफ0 पुलिस के जवानों ने जी0आर0पी0 भण्डारी को घटना के बाबत सूचना दी। घटनास्थल पर पहुॅचे जफराबाद के पुलिस कर्मी तथा जी0आर0पी0 में अपनी-अपनी सीमा को लेकर बहस छिड़ गयी। जी0आर0पी0 का क्षेत्र न होने की बात कहते हुए जी0आर0पी0भण्डारी के जवानों ने अपना पल्ला झाड़ कर वहां से चलते बने। इसके बाद जफराबाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग पचपन वर्ष थी और वह सफेद कुर्ता व बनियान पहने हुआ था तथा उसका खाकी रंग का दोनो पैर का चप्पल तथा नीला रंग का चेकदार लुॅगी दोनों सामान घटनास्थल से लगभग पचास मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा में रेल पटरी के बीच में पड़ा हुआ था। देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था या तो मृतक ने किसी कारणवश आत्महत्या किया हो अथवा किसी ने कहीं से लाकर उसे पटरी पर सुला दिया रहा हों। इस घटना के बाद दूसरी घटना प्रकाश में आई कि जफराबाद रेलवे जक्शंन के प्लेटफार्म नम्बर तीन पर सुबह जौनपुर से इलाहाबाद जाने वाले ए0जे0 पैसेन्जर ट्रेन को चलती हुई अवस्था में पकड़ने के प्रयास में एक युवक अचानक असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे पटरी के बीच में चला गया और उसकी मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद वहां जुटी भीड़ द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक काले रंग पेैंट व सफेद रंग शर्ट पहने तथा पैर में जूता पहने हुआ था। आर0पी0एफ0 पुलिस जफराबाद की सूचना पर पहुॅची जी0आर0पी0 भण्डारी के जवानों ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।