कुएं से ईट निकाल रहे दो मजदूर मलबे में दबे, क्षेत्र में हड़कंप


जौनपुर  जलालपुर थाना क्षेत्र के इस्मैला गांव में कुएं से ईट निकाल रहे दो मजदूर अचानक कुआ ढहने के कारण दब गये है। मजदूरो के जिन्दा दफन होने की खबर मिलते ही जलापुर थाना समेत एसडीएम केराकत  सीओ केराकत मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई करके निकालने का कार्य चल रहा है। मजदूर जिन्दा है या मौत हो गयी है यह तो खुदाई के बाद ही पता चल पायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के इस्मैला गांव के निवासी संटू प्रजापति का पुराना कुआ था।उसका पानी सूख जाने के कारण उसमे लगे ईट को निकालने के लिए ठीका इसी थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द के केशवा हरिजन बस्ती के संजय उम्र 23 वर्ष पुत्र विरेन्द्र शम्भू 22 वर्ष पुत्र बालरूप ने 6 हजार रूपये लिया था। आज दोनो मजदूर कुएं से ईट निकाल रहे थे इसी बीच अचानक कुआ ढह गया जिसके कारण दोनो मजदूर मलबे में दब गये है। यह खबर मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फायर विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ एसपी सिटी रामजी सिंह एसडीएम केराकत सीओ केराकत मौके पर पहुंचकर कुए की खुदाई कराकर दोनो मजदूरो को निकालने का कार्य शुरू करा दिया है। लेकिन अभी तक निकाला नही जा सका है।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item